गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अशोक गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अनुमोदन के बाद अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण गोंड ने उनकी नियुक्ति की। अशोक गोंड मरदह क्षेत्र के चौथी, बिजौरा गांव निवासी राम जन्म गोंड के पुत्र हैं।
अशोक गोंड भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में वह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इससे पहले वह संगठन में मंडल मंत्री और मंडल उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अशोक गोंड को नए दायित्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी कर्मठता और पार्टी के प्रति समर्पण की भावना से संगठन को मजबूती मिलेगी।
इसके अलावा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, विजेंद्र राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, मनोज सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, अवधेस राजभर, सुमित तिवारी, संकठा प्रसाद मिश्र, शशि प्रकाश सिंह और जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अशोक गोंड को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।















