HomePARDAPHAAS BREAKINGदुर्गा पूजा और दशहरा पर गाजीपुर में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन,...

दुर्गा पूजा और दशहरा पर गाजीपुर में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन, जानें वैकल्पिक मार्ग

गाजीपुर। दुर्गा पूजा, दशहरा और मूर्ति विसर्जन के दौरान शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के आवागमन पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। इसके तहत 14 अक्टूबर 2026 की सुबह से 25 अक्टूबर की रात 12 बजे तक डायवर्जन प्रस्तावित है। इस दौरान विभिन्न मार्गों से आने वाले भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक रास्तों से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।

यातायात व्यवस्था के तहत महाराजगंज हाईवे से आने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। उन्हें जंगीपुर के रास्ते गंतव्य तक जाना होगा। हंसराजपुर से यादव मोड़ आने वाले भारी वाहनों को यादव मोड़ से जंगीपुर थाना गेट होते हुए हाईवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। बुजुर्गा से आने वाले वाहनों को चौकिया मोड़ से हाईवे की तरफ भेजा जाएगा। अरशदपुर हाईवे मोड़ से भी भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

बलिया और भांवरकोल की ओर से आने वाले भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मरदह होते हुए एनएच-31 वाराणसी-गोरखपुर हाईवे की ओर भेजा जाएगा। मुहम्मदाबाद पहुंचने वाले वाहनों को तिवारीपुर मोड़ से कासिमाबाद तथा अटवा मोड़ पहुंचने वाले वाहनों को भी कासिमाबाद की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

कासिमाबाद और लावा मोड़ से आने वाले भारी वाहन लावा मोड़ से नसीरपुर मोड़ होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। करंडा से आने वाले भारी वाहनों को चोचकपुर से सैदपुर के रास्ते भेजा जाएगा।

आवश्यक सेवाओं को मिलेगी छूट

डायवर्जन के दौरान पुलिस, एंबुलेंस, मरीज वाहन, स्कूली वाहन, अग्निशमन वाहन तथा दूध, गैस, पेट्रोलियम और आवश्यक कच्चा माल ले जाने वाले वाहनों को छूट रहेगी। किसी स्थान पर क्रेन की आवश्यकता होने पर हनुमंत क्रेन सर्विस के मोबाइल नंबर **9415555515** पर संपर्क किया जा सकता है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments