गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में धनंजय चौबे को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अनुमोदन के बाद किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार की शाम उनकी नियुक्ति की घोषणा की। धनंजय चौबे मरदह ब्लॉक के गाई गांव निवासी स्वर्गीय रामधारी चौबे के पुत्र हैं। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
धनंजय चौबे लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं। वह पूर्व में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा वह दो बार मंडल महामंत्री और मरदह उत्तरी के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। संगठन में विभिन्न पदों पर काम करने के उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने धनंजय चौबे को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कर्मठता और पार्टी के प्रति समर्पण संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी मिलने से किसान मोर्चा की गतिविधियों को गति मिलेगी और किसानों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, विजेंद्र राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, मनोज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, विष्णु प्रताप सिंह, अवधेश राजभर और सुमित तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।















