HomeLocalकरंट की चपेट में आने से छात्र की मौत, श्रद्धांजलि देने के...

करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत, श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े सैकड़ों लोग

गाजीपुर। जंगीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह में आठ वर्षीय छात्र उत्कर्ष की करंट की चपेट में आने से हुई मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। सोमवार को मृत छात्र की आत्मा की शांति के लिए नगर पंचायत में यूनियन बैंक के पास सैकड़ों लोगों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
गौरतलब है कि शनिवार को सरस्वती नगर स्थित दानिश मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बिजली की चपेट में आने से दिलीप गुप्ता के पुत्र उत्कर्ष की मौके पर ही मौत हो गई थी। उत्कर्ष कक्षा तीन का छात्र था। महज आठ वर्ष की उम्र में उसकी असामयिक मौत से परिवार सहित विद्यालय और पूरे नगर में मातम छा गया। इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
सोमवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत छात्र को नमन किया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान माहौल गमगीन रहा। लोगों ने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की कामना करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सारिक कुरैशी, प्रधानाध्यापक नीरज गुप्ता, लालजी गुप्ता, अभिमन्यु सिंह मन्नू, अभिनव जायसवाल, बृजेश वर्मा, राजेश वर्मा, विद्युत प्रकाश, अभिषेक मद्धेशिया, राहुल गुप्ता सहित सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments