Friday, October 2, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsगांधी-शास्त्री जयंती पर चित्रगुप्त वंशीय सभा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गांधी-शास्त्री जयंती पर चित्रगुप्त वंशीय सभा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प

गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, ददरी घाट के तत्वावधान में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्री नगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद आमघाट पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में विचार गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की गई।

संस्था के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता का संदेश देकर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से देश का नेतृत्व किया। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आवश्यकता है कि उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात किया जाए।

संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों महापुरुषों ने सदैव देशहित को सर्वोपरि रखा। उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सत्य, अहिंसा, सादगी और ईमानदारी के मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य काशी प्रसाद श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, शिव शंकर सिन्हा, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, सुनील दत्त श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, विभोर कुमार, प्रवीण श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, अमर राठौर, केशव श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश एवं पीयूष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button