गाजीपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर 26 सितंबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इसमें परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालय शामिल हैं। हालांकि विद्यालय के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया है।















