Monday, September 7, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalवर्षा ऋतु के बाद क्षतिग्रस्त नहर पुलियाओं की होगी मरम्मत

वर्षा ऋतु के बाद क्षतिग्रस्त नहर पुलियाओं की होगी मरम्मत

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर देवकली पंप नहर खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता ने जनपद में क्षतिग्रस्त नहर पुलियाओं की रेलिंग और पैरापेट की मरम्मत को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। विभाग ने बताया कि वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद वार्षिक अनुरक्षण मद से क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराई जाएगी।

विभाग के अनुसार लुढीपुर-मसोने के पास स्थित नहर पुलिया का एक पिलर करीब एक वर्ष से क्षतिग्रस्त है। इसके समाधान के लिए देवकली मुख्य नहर के किलोमीटर 3.550 पर स्थित पुलिया की रेलिंग की मरम्मत का कार्य वर्षा ऋतु के बाद कराया जाएगा।

इसी तरह वीरबलपुर-कहोतरी चट्टी मार्ग पर मदनपुर गांव के सामने स्थित नहर पुलिया के दोनों हिस्सों की रेलिंग क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी गई है। विभाग ने बताया कि इस पुलिया के पैरापेट की मरम्मत पहले 5 जनवरी 2026 को कराई गई थी। पुलिया का निर्माण ग्रामीण सड़क पर आवागमन के लिए किया गया है, लेकिन भारी वाहनों के आवागमन के कारण इसका पैरापेट दोबारा क्षतिग्रस्त हो गया।

विभाग के मुताबिक वीरबलपुर-कहोतरी चट्टी मार्ग पर मदनपुर गांव के सामने राजापुर रजवाहा के किलोमीटर 6.850 पर बनी पुलिया के क्षतिग्रस्त पैरापेट की भी मरम्मत वर्षा ऋतु के बाद वार्षिक अनुरक्षण मद से कराई जाएगी।

विभाग के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों को क्षतिग्रस्त पुलियाओं की मरम्मत होने की उम्मीद जगी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button