Saturday, August 22, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarबिरनो में बिजली समस्याओं को लेकर सैकड़ों उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

बिरनो में बिजली समस्याओं को लेकर सैकड़ों उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

गाज़ीपुर। बिजली व्यवस्था में लापरवाही और लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंवर रमेश सिंह (पप्पू) के नेतृत्व में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बिरनो विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने लापरवाह कर्मियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर भाजपा नेता कुंवर रमेश सिंह पप्पू ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब बिजली उपभोक्ताओं के साथ बिजली कर्मियों की लापरवाही और समस्या को अनसुना किया गया तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा साथ ही कार्यवाही भी कराई जाएगी।

बाद में उप खंड अधिकारी चंद्रमोहन को समस्याओं से संबंधित पत्र सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की गई।
पत्र में बिना लिखित सूचना के शटडाउन की समस्या दूर करने, एसएसओ की ड्यूटी आठ-आठ घंटे के क्रम में निर्धारित करने तथा पिछले दो माह से लंबित भड़सर के 250 केवी ट्रांसफार्मर के लोड बैलेंस की समस्या का निस्तारण कराने की मांग की गई। इसके अलावा पृथ्वीपुर में जले 25 केवी केबल को बदलने, राजभर बस्ती की बाधित बिजली आपूर्ति बहाल करने और अरविंद पटेल के घर से रविंद्र पटेल के घर तक जर्जर तार को बदलकर नया केबल लगाने की मांग रखी गई।
उपभोक्ताओं ने बताया कि रामजन्म के घर के पास नाले के समीप करीब 15 दिन से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है, जिसे अब तक ठीक नहीं किया गया। बिरनो गांव के मुख्य मार्ग का तार बदलने तथा राजापुर काली मंदिर के पास पेड़ से बांधकर संचालित हो रहे बिजली के तार की उचित व्यवस्था कराने की भी मांग की गई।
इस मौके पर शचींद्र नाथ सिंह लल्लन,ऋषभ देव सिंह, अनिल पटेल, अरविंद पटेल, प्रदीप सिंह, दयाप्रकाश सिंह, रानू सिंह, शैलेंद्र यादव, अनिल यादव, आनंद राजभर राहुल चौरसिया और सूरज पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस संबंध में उप खंड अधिकारी चंद्रमोहन ने कहा कि जल्द ही उपभोक्ताओं की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button