Sunday, July 26, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGगाजीपुर - सो रहे बाइक मैकेनिक की चाकू से गोदकर हत्या, प्रेम...

गाजीपुर – सो रहे बाइक मैकेनिक की चाकू से गोदकर हत्या, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

गाजीपुर। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के सब्बलपुर कलां गांव में शनिवार देर रात घर में सो रहे एक बाइक मैकेनिक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका खून से लथपथ शव कमरे में मिला, जिसकी गर्दन में चाकू फंसा हुआ था। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान विजय उर्फ भोला बिंद (24) के रूप में हुई है। वह भैदपुर में बाइक मरम्मत की दुकान चलाता था और पिछले चार वर्षों से अपनी मौसी के घर ननिहाल में रह रहा था। रविवार सुबह उसके मौसा शिवकरन बिंद ने कमरे का दरवाजा खुला देखा तो अंदर विजय का शव पड़ा मिला।

परिजनों का आरोप है कि घटना से पहले कुछ लोग घर के बाहर आए थे और मोबाइल से मकान की तस्वीरें खींचकर चले गए थे। मृतक की मां ने पड़ोसी गांव की एक युवती से विजय के प्रेम प्रसंग का जिक्र करते हुए इसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई है।

सीओ अंकित तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और सभी पहलुओं पर जांच कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button