Tuesday, July 21, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeमंदिर परिसर के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुजारी के बेटे व...

मंदिर परिसर के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुजारी के बेटे व चार वर्षीय मासूम पर फावड़े-लाठी से हमला

गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र स्थित बाबा गंगेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में मंगलवार सुबह एक मामूली विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। मंदिर के पुजारी परमात्मानंद गिरी की अनुपस्थिति में उनके पुत्र मोनू गिरी पूजा-पाठ और मंदिर की व्यवस्था संभाल रहे थे। सुबह करीब 10 बजे वह मंदिर परिसर में पूजा के बर्तन साफ कर रहे थे। इसी दौरान पास में रहने वाले लालजी यादव नल पर हाथ-पैर धोने लगे। मोनू गिरी ने पूजा के बर्तनों पर गंदा पानी पड़ने की बात कहकर उन्हें मना किया, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि कुछ देर बाद जब मोनू गिरी अपने चार वर्षीय पुत्र युवराज के साथ गांव डेहमा जा रहे थे, तभी रास्ते में लालजी यादव, उसके भाई भगवान यादव, पिता कैलाश यादव और बहन गीता ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने फावड़े और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मोनू गिरी और मासूम युवराज के सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर में भर्ती कराया गया।

सूचना पर पहुंची करीमुद्दीनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि एक आरोपी फरार बताया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button