Monday, July 20, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalभाजपा ने शक्ति केंद्रों पर की संगठनात्मक बैठकों की श्रृंखला, बूथ सम्मेलन...

भाजपा ने शक्ति केंद्रों पर की संगठनात्मक बैठकों की श्रृंखला, बूथ सम्मेलन की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को जिले के अधिकांश शक्ति केंद्रों पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठकें आयोजित कर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की। बैठकों में पिछले कार्यों की समीक्षा, उनकी पुष्टि, प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम, बूथ बैठकों की प्रगति तथा 22 जुलाई को आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष विधानसभा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

गाजीपुर सदर विधानसभा के सदर पश्चिमी मंडल अंतर्गत बबेडी, महाराजगंज, हेतिमपुर, छावनी लाइन और गंगाविशुनपुर शक्ति केंद्रों पर मंडल प्रभारी संकठा प्रसाद मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष काशी चौहान ने बैठक में भाग लिया। वहीं मोहाव, फतेहउल्लाहपुर और बयेपुर शक्ति केंद्रों पर जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, गोपाल राय एवं मुरली कुशवाहा ने बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

बैठकों को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी संकठा प्रसाद मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर से मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को संगठन की सबसे सशक्त इकाई बनाने तथा सभी कार्यक्रमों को अनुशासन, सक्रियता और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को समयबद्ध एवं योजनाबद्ध तरीके से पूरा करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। वहीं जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर निरंतर संवाद, जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना ही संगठन की प्राथमिकता है।

बैठकों में सुधाकर राय, अनुराग प्रजापति, पुनीत सिंह, अनिल राजभर, धनंजय मिश्र, पंकज विश्वकर्मा, सुबेदार चौधरी, मनीष कुशवाहा, पवन कुमार, कमलेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button