HomePARDAFHAAS BREAKINGबिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान, 134 वाहनों का चालान

बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान, 134 वाहनों का चालान

गाज़ीपुर । सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं सड़क सुरक्षा) के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाजीपुर धनवीर यादव, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार तथा थानाध्यक्ष बिरनो ने किया। अभियान के लिए कुल आठ टीमों का गठन किया गया।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले 11 वाहनों का चालान किया गया, जबकि एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) और नंबर प्लेट संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर 5 वाहनों के चालान काटे गए। अभियान के दौरान कुल 134 वाहनों का चालान करते हुए लगभग 3.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान ड्रंक एंड ड्राइव, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा एचएसआरपी नंबर प्लेट जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। साथ ही वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की गई।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments