Saturday, July 11, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGपॉक्सो व दुष्कर्म के मामले आरोपी गिरफ्तार

पॉक्सो व दुष्कर्म के मामले आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर – बरेसर थाना पुलिस ने पॉक्सो व दुष्कर्म से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए थाना बरेसर में दर्ज मुकदमा संख्या 36/2026, धारा 87, 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी अभिषेक कुमार पासवान (22) निवासी ग्राम सेमरा शिवराय का पुरा, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर को थाना गेट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button