Saturday, July 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarसाइबर ठगी के शिकार युवक का रुपये वापस मिले

साइबर ठगी के शिकार युवक का रुपये वापस मिले

गाजीपुर – सादात थाना स्थित साइबर हेल्प डेस्क ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति को राहत दिलाते हुए उसके 3,937 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस के अनुसार शिशुआपार गांव निवासी मयंक कुमार राय पुत्र अमरनाथ राय के साथ यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। घटना के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ तत्काल कार्रवाई शुरू की। बैंक एवं संबंधित एजेंसियों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए एमआरएम (MRM Request) प्रक्रिया के माध्यम से पीड़ित की पूरी 3,937 रुपये की राशि सफलतापूर्वक उसके बैंक खाते में वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर मयंक कुमार राय ने गाजीपुर पुलिस, विशेष रूप से साइबर हेल्प डेस्क टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित कार्रवाई और सहयोग की सराहना की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत एनसीआरपी पोर्टल या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button