Friday, July 10, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalकार ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, ईंटों से लदी ट्रॉली पलटी, कार...

कार ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, ईंटों से लदी ट्रॉली पलटी, कार चालक घायल

(गाजीपुर)।  बिरनो स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पिरथीपुर अंतर्गत भड़सर चट्टी के पश्चिम स्थित गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और मारुति कार की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रॉली पलट गई, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली मरदह की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मारुति कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ईंटों से भरी ट्रॉली सड़क पर पलट गई और कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से कूदकर फरार हो गया। वहीं कार चालक भावेश कुमार, निवासी पडरौना, जनपद कुशीनगर, घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें भड़सर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही भड़सर पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शुक्ला तथा उपनिरीक्षक अवधेश राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया और मामले की जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button