Tuesday, June 23, 2026
Your Dream Technologies
HomeDharmज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर विशेष: अवश्य करें ये अचूक...

ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर विशेष: अवश्य करें ये अचूक उपाय, बरसेगी हनुमान जी की कृपा: आचार्य पंडित नरेंद्र कृष्ण शास्त्री

आज ज्येष्ठ माह का अंतिम और अत्यंत महत्वपूर्ण बड़ा मंगल है। इस वर्ष ज्येष्ठ माह में अधिकमास होने के कारण बड़े मंगलों की संख्या सामान्य वर्षों की अपेक्षा अधिक रही और आज आठवां बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। ज्येष्ठ मास के मंगलवार को बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है।

पंडित नरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार, पौराणिक मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही भगवान श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी की प्रथम भेंट हुई थी। यही कारण है कि इस माह के सभी मंगलवार विशेष पुण्यदायी माने जाते हैं। बड़े मंगल के दिन श्रद्धापूर्वक हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं तथा भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

चूंकि इस वर्ष का यह अंतिम बड़ा मंगल है और अब अगले वर्ष ही बड़े मंगल का शुभ अवसर प्राप्त होगा, इसलिए आज के दिन पूजा-पाठ, व्रत और कुछ विशेष उपाय अवश्य करने चाहिए।

बड़े मंगल के अचूक उपाय

1. सिंदूर का चोला अर्पित करें

हनुमान जी को सिंदूर अत्यंत प्रिय है। आज के दिन मंदिर जाकर चमेली के तेल में मिश्रित सिंदूर अर्पित करें या सिंदूर का चोला चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे कुंडली के ग्रह दोष, विशेष रूप से मंगल दोष शांत होते हैं तथा दुर्घटनाओं और संकटों से रक्षा प्राप्त होती है।

2. राम नाम की माला अर्पित करें

प्रातः स्नान के बाद पीपल के 11 अखंडित पत्ते लें। उन्हें स्वच्छ जल से धोकर प्रत्येक पत्ते पर चंदन या कुमकुम से “श्रीराम” लिखें। इसके बाद उन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें। इस उपाय से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं और रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना बढ़ती है।

3. लड्डुओं का भोग लगाएं

हनुमान जी को बेसन अथवा बूंदी के लड्डुओं का भोग अर्पित करें। इसके पश्चात प्रसाद को गरीबों और जरूरतमंदों में वितरित करें। साथ ही बंदरों को केला या चना खिलाएं। इससे मानसिक तनाव कम होता है तथा शत्रु बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

4. सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ

आज के दिन सुंदरकांड का पाठ विशेष फलदायी माना गया है। इसके अतिरिक्त हनुमान चालीसा का सात बार पाठ अथवा बजरंग बाण का श्रद्धापूर्वक पाठ करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

5. राम रक्षा स्तोत्र का पाठ और दान

राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने के साथ लाल वस्त्र, मसूर की दाल अथवा तांबे के पात्र का दान करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह उपाय स्वास्थ्य लाभ, रोग निवारण और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

आचार्य पं.नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री मो 9993652408,7828289428 का कहना है कि बड़े मंगल के दिन श्रद्धा, सेवा, दान और श्रीराम-हनुमान के नाम का स्मरण करने से जीवन के अनेक कष्ट दूर होते हैं तथा सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button