Friday, June 19, 2026
Your Dream Technologies
HomeHealth & Fitnessस्वर्गीय अशोक दास स्मारक ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में दीदोहर बना चैंपियन

स्वर्गीय अशोक दास स्मारक ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में दीदोहर बना चैंपियन

गाज़ीपुर – बिरनो क्षेत्र के गोपालपुर स्वर्गीय अशोक दास स्मारक ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला बिरनो गोपालपुर और दीदोहर की टीमों के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर गोपालपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और दीदोहर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित छह ओवरों के मुकाबले में दीदोहर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 83 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपालपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 64 रन ही बना सकी। इस प्रकार दीदोहर की टीम ने 20 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. विजय यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों का विशेष महत्व है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

विजेता टीम मुलायम यादव कमेटी की ओर से कप्तान अमन के नेतृत्व में अवनीश, अभिषेक, पठान, अमित, मुलायम, मनीष, आदित्य, संगम, नीतीश और दीपक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का सफल आयोजन पवन यादव द्वारा किया गया। समापन अवसर पर खेल प्रेमियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही तथा विजेता टीम का जोरदार स्वागत किया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button