Friday, June 19, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsराहुल गांधी का जन्मदिन शरबत वितरण कर मनाया, युवाओं तक पहुंचाने का...

राहुल गांधी का जन्मदिन शरबत वितरण कर मनाया, युवाओं तक पहुंचाने का लिया संकल्प

गाज़ीपुर – लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर बुधवार को गाजीपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के पास युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शरबत वितरण कर उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर रोजगार मेले का आयोजन कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार छात्रों और नौजवानों के साथ अन्याय कर रही है। पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है तथा आदिवासियों के जंगल और जमीन पर भी संकट पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान, छात्र, पिछड़े, आदिवासी और महिलाओं के हक की आवाज उठाते रहे हैं और उनके संदेश को गांव-गांव तथा बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव माधव कृष्ण, जिला उपाध्यक्ष ओजस्व साहू, जखनिया विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव, बंटी यादव, जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर मंगल यादव, सूरज कुमार, कमलेश कुमार और सरोज कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button