Sunday, June 7, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsबाल सुधार गृह से रिहा हुआ सन्नी यादव, विधायक जै किशन साहू...

बाल सुधार गृह से रिहा हुआ सन्नी यादव, विधायक जै किशन साहू ने किया स्वागत

गाजीपुर। निशा विश्वकर्मा-कटारिया कांड में आरोपी बनाए गए बाल अपचारी सन्नी यादव (16 वर्ष), पुत्र धीरेंद्र यादव, निवासी धरम्मरपुर को बाल सुधार गृह से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद सदर विधायक जै किशन साहू ने लोहिया भवन में सन्नी यादव एवं उसके परिजनों का स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2026 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कटारिया गांव में निशा विश्वकर्मा के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा था। पीड़ित परिवार के घर से करीब 100 मीटर पहले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की निशा के माता-पिता से बातचीत चल रही थी, तभी कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा सहित कई महिला नेताओं को चोटें आई थीं।

उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 2026 को कटारिया गांव की 16 वर्षीय निशा विश्वकर्मा के साथ दुर्व्यवहार और हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया था। मामले में 46 नामजद और लगभग 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसी प्रकरण में दो नाबालिगों, शितांशु गोंड और सन्नी यादव को भी निरुद्ध किया गया था।

सन्नी यादव की रिहाई में विधायक जै किशन साहू, भीम सिंह यादव तथा अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। रिहाई के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में गोपाल यादव, तहसीन अहमद, सिंटू यादव, उपकार यादव, वीर बहादुर यादव, कमलदेव यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button