Wednesday, May 27, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKING50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा, डीएम ने गुणवत्ता पर...

50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा, डीएम ने गुणवत्ता पर दिया जोर

गाजीपुर – कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

समीक्षा बैठक में आवास विकास परिषद, सीएनडीएस जल निगम जौनपुर, उत्तर प्रदेश जल निगम शहरी गाजीपुर, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सिंचाई निर्माण खंड वाराणसी, यूपी सिडको, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड, राजकीय निर्माण निगम तथा राज्य सेतु निगम सहित कई कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

जिलाधिकारी ने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने उन अधूरे निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली जो धनाभाव के कारण रुके हुए हैं और संबंधित अधिकारियों को उच्च स्तर पर पत्राचार कर आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान डीएम ने धन आवंटन के बावजूद धीमी प्रगति वाले कार्यों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके लिए संबंधित अधिकारी पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। साथ ही जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र हैंडओवर करने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button