गाजीपुर – थाना सुहवल पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार मंगलवार 27 मई 2026 को उपनिरीक्षक नागेश्वर शुक्ला अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ ग्राम ताड़ीघाट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गाजीपुर न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर अभियुक्त पिन्टू यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पिन्टू यादव पुत्र ऋषि यादव निवासी ताड़ीघाट थाना सुहवल जनपद गाजीपुर के खिलाफ मुकदमा संख्या 6213/20 में धारा 147, 148, 149, 323, 504 और 506 भादवि के तहत मामला दर्ज है। लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।














