Wednesday, May 27, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeमरदह में चोरी गैंग का भंडाफोड़, तमंचा-कारतूस समेत चार शातिर गिरफ्तार

मरदह में चोरी गैंग का भंडाफोड़, तमंचा-कारतूस समेत चार शातिर गिरफ्तार

गाजीपुर – मरदह थाना पुलिस ने चोरी की बड़ी घटना का खुलासा करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक चार पहिया वाहन, चार मोबाइल फोन और चोरी किया गया पम्पिंग सेट (डीजल इंजन) बरामद किया है। यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 27 मई 2026 को की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना कासिमाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 196/2026 धारा 303(2) बीएनएस में पम्पिंग सेट इंजन चोरी की घटना सामने आई थी। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक रवीन्शु पाण्डेय और उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने टीम के साथ ग्राम पिपनार में छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में इशान्त सिंह (21), अनूप सिंह (19), प्रिन्स सिंह (22) निवासी खजुर गांव थाना कासिमाबाद तथा प्रेम उर्फ आजाद विश्वकर्मा (18.5) निवासी पिपनार थाना मरदह शामिल हैं। इशान्त सिंह के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। सभी के खिलाफ मरदह और कासिमाबाद थानों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता को लेकर पुलिस टीम की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button