Wednesday, May 13, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalजिला विद्युत समिति की बैठक सम्पन्न, बिजली व्यवस्था सुधारने पर जोर

जिला विद्युत समिति की बैठक सम्पन्न, बिजली व्यवस्था सुधारने पर जोर

गाजीपुर  – कलेक्ट्रेट सभागार स्थित राइफल क्लब में जिला विद्युत समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और समिति के संयोजक व सांसद Afzal Ansari की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में ऊर्जा क्षेत्र की केंद्र सरकार की योजनाओं, बिजनेस प्लान, जमा योजना तथा अन्य विद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में विधायक जयकिशुन साहू, ओमप्रकाश सिंह, वेदी राम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता इं. रामसनेही ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जनपद में विद्युत विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, जर्जर तारों को बदलने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और जेई के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सांसद अफजाल अंसारी ने चारों विद्युत खंडों के बड़े बकायेदारों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं अधिशासी अभियंता (परीक्षण) ने सभी वितरण खंडों के अधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक के अंत में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button