HomePARDAFHAAS BREAKINGविकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर – कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं, विकास कार्यों और राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक सीएम डैशबोर्ड दर्पण पोर्टल के आधार पर सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि विभागीय प्रगति प्रत्येक माह की 25 तारीख तक अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने पंचायत राज विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायकों के माध्यम से अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों की फैमिली आईडी बनाई जाए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, जल जीवन मिशन, पर्यटन, सड़कों और सेतुओं के निर्माण, शादी अनुदान योजना, निराश्रित गोवंश संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, कन्या विवाह सहायता राशि, श्रम एवं सेवायोजन सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा कराया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की लाभकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments