Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsअखिलेश यादव ने इशारों में कर दी योगी सरकार की तारीफ, कह...

अखिलेश यादव ने इशारों में कर दी योगी सरकार की तारीफ, कह दी बड़ी बात…अगर I.N.D.I.A. की सरकार बनती तो…

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार जरूर बन गई है, लेकिन उनके चेहरों पर खुशी नजर नहीं आ रही है। जिन लोगों ने शपथ ली है, वे भी खुश नहीं हैं। जनता में भी खुशी का अहसास नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर आईएनडीआई गठबंधन की सरकार बनती तो जनता को कुछ नया जरूर देखने को मिलता। एनडीए सरकार से कुछ नया मिलने की उम्मीद नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार ने सरकारी नौकरियां निकालनी शुरू कर दी हैं, यह अच्छा हुआ कि सरकार जनता के लिए कुछ काम शुरू कर रही है। अच्छा यह भी होता कि केंद्र सरकार अग्निवीर योजना को समाप्त कर देती और बेरोजगारों को सरकारी नौकरियां देती। नौकरियों में आरक्षण की प्रक्रिया का पारदर्शिता के साथ पालन होना चाहिए।

करहल सीट छोड़ने का ऐलान

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को सैफई में थे। इस दौरान उन्होंने करहल विधानसभा सीट छोड़ने का ऐलान किया और कहा कि इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा देंगे।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी स्तर पर तय किया जाएगा। उस व्यक्ति को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाएगा जिससे पार्टी को मजबूती मिले और वोट बैंक बढ़े।

अगला लक्ष्य वर्ष 2027

लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी का अगला लक्ष्य वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना है। सपा के कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जब संसद चलेगी, तब वहां पर जनता के मुद्दों को सपा जोरदारी से उठाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button