गाज़ीपुर – जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल का जन्मदिन इस बार सामाजिक सरोकारों के साथ खास अंदाज़ में मनाया गया। गोपालपुर और मलेठी ग्राम पंचायत की वनवासी बस्तियों में केक काटकर और लोगों के बीच खुशियां बांटकर कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया।
समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का संदेश
इस अवसर पर बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह और प्रधान प्रतिनिधि धनंजय प्रजापति ने महिलाओं को साड़ी और मिठाई वितरित कर कार्यक्रम को जनकल्याण से जोड़ा। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे निजी अवसर को समाज के निचले तबके के बीच मनाना एक सकारात्मक संदेश देता है। इससे न केवल जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान आती है, बल्कि सामाजिक समरसता भी मजबूत होती है।
वर्षों से जारी है यह पहल
ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम कई वर्षों से निरंतर चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने एमएलसी विशाल सिंह चंचल को जनपद का विकास पुरुष और युवाओं का आदर्श बताते हुए कहा कि उनके जन्मदिन को इसी तरह सेवा और सहयोग के रूप में मनाया जाता रहेगा।
सैकड़ों लोगों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में अभिमन्यु सिंह मन्नू, ऋषि कुशवाहा, सोनू प्रजापति, मो. आरिफ, रामनिवास यादव, अभिनव जयसवाल, प्रदीप सिंह, प्रमोद सिंह, पिंटू सिंह, विनोद पटेल, दुर्गविजय यादव, अजीत दुबे, जीवा भाई, अजीत सिंह, तेज प्रताप सिंह, अमित सिंह,राजू राजभर, राजेश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
इस आयोजन ने समाज सेवा और जनसंपर्क का एक अनूठा उदाहरण पेश किया, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है














