HomeLocalगाजीपुर में मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने की योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शिता...

गाजीपुर में मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने की योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शिता से काम करने के निर्देश

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन करना था, ताकि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

बैठक के दौरान मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और मनरेगा सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान के एक जर्जर भवन की शिकायत सामने आई। इस पर मंत्री ने संबंधित प्रधानाचार्य पर नाराजगी व्यक्त करते हुए भवन की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि मनरेगा के कार्यों में ठेकेदारों से काम नहीं कराया जाए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments