Sunday, February 22, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalप्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

गाजीपुर – जिला पंचायत सभागार में रविवार को प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण एवं परिचय पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रादेशिक व जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया और पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान व अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष तथा वसीम रज़ा को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदीप शर्मा को सह सचिव, अनिल कुमार एवं शिवेश कुमार पाण्डेय को उपाध्यक्ष, सुजीत कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष तथा सुनील गुप्ता को आय-व्यय निरीक्षक पद की शपथ दिलाई गई। जिला कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को भी परिचय पत्र वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि यशवंत सिंह (एडिटर इन चीफ, भड़ास मीडिया) ने वर्तमान दौर में निर्भीक पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने पत्रकारों से विकास कार्यों को सकारात्मक रूप में प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने पत्रकार सुरक्षा हेतु बीमा योजना लागू करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button