Friday, February 13, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeमायावती पर होली गीत को लेकर गायिका रूचि यादव के खिलाफ शिकायत

मायावती पर होली गीत को लेकर गायिका रूचि यादव के खिलाफ शिकायत

गाजीपुर – बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक होली गीत गाने के आरोप में लोकगीत गायिका रुचि यादव पर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता सैदपुर कोतवाली पहुंचे और स्थानीय विधानसभा प्रभारी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर को तहरीर सौंपी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रतापगढ़ निवासी गायिका ने मायावती के खिलाफ एक ‘फूहड़’ होली गीत गाया, जिससे उनकी छवि और सम्मान को ठेस पहुंची है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुजन समाज की प्रमुख नेता मानी जाती हैं, इसलिए इस तरह की टिप्पणी अस्वीकार्य है।

बसपा कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि यह गीत सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया गया, जिससे व्यापक स्तर पर पार्टी समर्थकों में नाराजगी फैल गई। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। सैदपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि शिकायत की जांच के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button