गाजीपुर – थाना नोनहरा पुलिस टीम ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मु0अ0सं0 46/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS से संबंधित वांछित दो अभियुक्तों को चोरी की टाटा मैजिक पिकअप के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष नोनहरा पुलिस टीम के साथ 01 फरवरी 2026 को चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर एक टाटा मैजिक पिकअप को रोका गया। जांच करने पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर UP61AT0526 पाया गया। पिकअप के पीछे एक अपाची मोटरसाइकिल नंबर UP61AK2670 भी लदी हुई थी। पूछताछ में पता चला कि यह पिकअप थाना नोनहरा के मु0अ0सं0 46/2026 के तहत चोरी हुई थी।
पुलिस ने मौके पर वाहन चला रहे दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम राशिद खान पुत्र बख्तियार अहमद निवासी ग्राम लंका बड़ा बाग, थाना कोतवाली, उम्र 28 वर्ष तथा सोहराब पुत्र सरफुद्दीन निवासी ग्राम चम्पिया बाग, थाना कोतवाली, उम्र 32 वर्ष बताया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी में चोरी की टाटा मैजिक पिकअप शामिल है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। टीम द्वारा आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है।














