उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आज गुरुवार को अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर प्रदेश की राजनीति में शुभकामनाओं का दौर जारी है। बीएसपी ने अपने शीर्ष नेता का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया, जबकि सत्ता और विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने भी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा,
“बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्रीराम से आपके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम से आपके लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।@Mayawati
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 15, 2026
वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने अलग राजनीतिक अंदाज़ में मायावती को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा,
“आदरणीय मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उन्हें स्वस्थ, स्वतंत्र जीवन और सार्थक सक्रियता के लिए अनंत शुभकामनाएं।”
आदरणीय सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनको स्वस्थ, स्वतंत्र जीवन और सार्थक सक्रियता के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
उन्होंने जीवन भर प्रभुत्वादियों के ख़िलाफ़ जाकर शोषित, वंचित, उत्पीड़ित, उपेक्षित व अपमानित समाज के मान-सम्मान और अधिकारों के लिए जो रात-दिन अनवरत संघर्ष…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 15, 2026
हालांकि बधाई के साथ अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलना भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा,
“मायावती जी ने जीवन भर प्रभुत्ववादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करते हुए शोषित, वंचित, उत्पीड़ित, उपेक्षित और अपमानित समाज के मान-सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। संविधान विरोधी भाजपा और उसके संगी-साथियों को जिस तरह उन्होंने ललकारा है, वह संघर्ष आगे भी निरंतर बना रहे—इसी कामना के साथ उन्हें पुनः जन्मदिन की बधाई।”
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।@Mayawati pic.twitter.com/eGYsTl7bSu
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) January 15, 2026
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा,
“बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।”
गौरतलब है कि मायावती का जन्मदिन हर साल बीएसपी द्वारा सामाजिक कार्यक्रमों और जनहितकारी गतिविधियों के साथ मनाया जाता है। दलित और बहुजन राजनीति की एक बड़ी पहचान रहीं मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और प्रदेश की राजनीति में उनका प्रभाव आज भी बना हुआ है।














