HomeCrimeगाजीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 405 शिकायतें प्राप्त

गाजीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 405 शिकायतें प्राप्त

गाजीपुर – जनपद में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील जखनियां में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अविनाश कुमार ने की। तहसील सभागार में सम्पन्न इस समाधान दिवस में कुल 160 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

सातों तहसीलों में समाधान दिवस का आयोजन

जनपद की सातों तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 405 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 38 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में 40 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 03 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 62 शिकायतें आईं, जिनमें से 11 का समाधान किया गया।

अन्य तहसीलों की स्थिति

जमानियां तहसील में 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 का मौके पर निस्तारण हुआ। कासिमाबाद तहसील में 31 शिकायतों में से 05 का समाधान किया गया। सैदपुर तहसील में 25 शिकायतें आईं, जिनमें 03 का निस्तारण हुआ, जबकि सेवराई तहसील में 29 शिकायतों में से 03 का समाधान किया गया।

जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने समाधान दिवस के दौरान आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कुछ मामलों का निस्तारण मौके पर ही कराया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग को आपसी समन्वय से भूमि एवं आपसी विवादों का समाधान करने को कहा।

अधिकारियों की मौजूदगी

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी व तहसीलदार जखनियां, क्षेत्राधिकारी जखनियां सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments