Wednesday, February 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर में एसपी की अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए...

गाजीपुर में एसपी की अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा पुलिस लाइन सभागार गाजीपुर में जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोदय ने थाना क्षेत्रों में घटित होने वाले विभिन्न प्रकार के अपराधों की प्रकृति, उनकी वर्तमान स्थिति तथा चिन्हित अपराधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।एसपी ने महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए इनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही टॉप-10 अपराधियों, गुंडा, माफिया एवं अन्य किस्म के सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए सतत निगरानी और मजबूत पुलिसिंग आवश्यक है।

बैठक में सुरक्षा एवं साक्ष्य संकलन के दृष्टिगत थाना क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, उन्हें कंट्रोल रूम से लिंक करने तथा प्रभावी कंट्रोल रूम की स्थापना के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पुलिस बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने, पुलिस पेंशनरों की नियमित बैठक, जनसुनवाई प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस, ऑपरेशन दृष्टि/त्रिनेत्र की प्रगति की भी समीक्षा की गई।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button