HomePARDAFHAAS BREAKING1 जून से गाजीपुर में मुफ्त राशन वितरण शुरू, 10 जून तक...

1 जून से गाजीपुर में मुफ्त राशन वितरण शुरू, 10 जून तक मिलेगा लाभ

गाजीपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जून 2025 में अन्त्योदय अन्न योजना और पात्र गृहस्थी योजना के अंतर्गत राशन कार्डधारकों को मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया जाएगा।जिला प्रशासन के अनुसार, अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूं और 21 किग्रा फोर्टीफाइड चावल, कुल 35 किग्रा खाद्यान्न निःशुल्क मिलेगा। वहीं पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थियों को प्रति यूनिट 2 किग्रा गेहूं और 3 किग्रा फोर्टीफाइड चावल, कुल 5 किग्रा खाद्यान्न प्रदान किया जाएगा।यह वितरण 30 मई से 10 जून 2025 तक चलेगा और ई-पॉस मशीन से निकलने वाली पर्चियों पर मूल्य शून्य दर्शाया जाएगा। राशन वितरण का समस्त व्ययभार भारत सरकार वहन करेगी और यह योजना आगामी 5 वर्षों तक लागू रहेगी।राशन कार्डधारक पोर्टेबिलिटी के तहत किसी भी दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। अंतिम तिथि 10 जून को आधार प्रमाणीकरण न हो पाने की स्थिति में मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन से वितरण किया जाएगा।सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे वितरण कार्य सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments