HomePARDAFHAAS BREAKINGविधानसभा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 24 अक्टूबर को विशेष...

विधानसभा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 24 अक्टूबर को विशेष कैंप

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद की सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर 2026 को जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य “कोई मतदाता न छूटे” के लक्ष्य को साकार करते हुए पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करना है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजीपुर ने बताया कि विशेष कैंप के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) संबंधित मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी, जहां मतदाताओं को आवेदन पत्र भरने में सहायता दी जाएगी।
बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में फार्म-6 उपलब्ध रहेंगे। साथ ही 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली एवं उसके बाद की सभी पूरक सूचियां भी उपलब्ध रहेंगी। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के इच्छुक नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी अद्यतन फोटो, जन्मतिथि एवं निवास से संबंधित दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां लेकर कैंप में पहुंचें। परिवार के किसी सदस्य का मतदाता पहचान पत्र नंबर उपलब्ध होने पर उसे भी साथ लाने को कहा गया है।
अधिकारी ने बताया कि फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा तहसील कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय से भी फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं। इच्छुक नागरिक ऑनलाइन माध्यम से ECINET मोबाइल ऐप तथा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। ग्राम प्रधान, सभासद एवं वॉलेंटियर से भी अभियान में नियमानुसार सहयोग करने की अपील की गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments