HomePARDAFHAAS BREAKING25 हजार का इनामी नगीना बनवासी भड़सर पुलिस मुठभेड़ में घायल, लंबे...

25 हजार का इनामी नगीना बनवासी भड़सर पुलिस मुठभेड़ में घायल, लंबे समय से था फरार

गाजीपुर – सैदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में इनामी अभियुक्त नगीना बनवासी उर्फ नगीना, निवासी भड़सर (थाना बिरनो), के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, थाना सैदपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 41/2026 के वांछित अभियुक्त नगीना बनवासी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त सिकंदरपुर गांगी नदी स्थित बबुरहनी पुल के पास आने वाला है और उसके पास अवैध हथियार भी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन वह भागने लगा और खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नगीना के पैर में गोली लग गई। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक .315 बोर का देशी तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि नगीना बनवासी सैदपुर थाने में दर्ज हत्या और अन्य गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित था तथा लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments