Tuesday, April 21, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeअवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

गाजीपुर – जमानियां थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक नाजायज तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव अपनी टीम के साथ ग्राम जीवपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने श्याम सिंह उर्फ मिठ्ठू सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त श्याम सिंह उर्फ मिठ्ठू सिंह, पुत्र शैलेन्द्र प्रताप सिंह, निवासी चितबड़ागांव थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना जमानियां में मुकदमा संख्या 106/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button