Monday, June 29, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGविनीत राय हत्याकांड: फरार मुख्य आरोपी के दो सगे भाई गिरफ्तार, पिता...

विनीत राय हत्याकांड: फरार मुख्य आरोपी के दो सगे भाई गिरफ्तार, पिता पहले ही जा चुका है जेल

गाजीपुर । चर्चित विनीत राय हत्याकांड में गाजीपुर कोतवाली पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी शंकर पाण्डेय के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मुकदमा संख्या 365/2026, धारा 103(1), 191(2), 3(5) एवं 61(2) बीएनएस के तहत रविवार को गाजीपुर घाट स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान सुमित पाण्डेय (23 वर्ष) और सत्यप्रकाश पाण्डेय उर्फ मुनि (20 वर्ष) निवासी गौसाबाद, थाना कोतवाली, गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि बिंदू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी शंकर पाण्डेय अभी भी फरार है। जबकि उसके पिता रविशंकर पाण्डेय उर्फ रवि शेखर पाण्डेय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने फरार आरोपी के दोनों सगे भाइयों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की तलाश लगातार जारी है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह और चौकी प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में की गई।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button