HomePARDAFHAAS BREAKINGछठ पर्व पर घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, बैरिकेडिंग और...

छठ पर्व पर घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती के निर्देश

गाजीपुर। आगामी छठ पर्व के दृष्टिगत नदियों, तालाबों एवं घाटों पर डूबने की घटनाओं की रोकथाम और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नाविकों के साथ बैठक हुई। बैठक में छठ घाटों पर भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के सभी छठ घाटों, नदी घाटों और तालाबों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लें। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट, कलेक्टर घाट, पोस्ता घाट, ददरी घाट सहित अन्य संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले घाटों पर पहले से ही बैरिकेडिंग और फ्लोटिंग बैरियर लगवाए जाएं, ताकि श्रद्धालु निर्धारित सुरक्षित सीमा से आगे न जा सकें।
उन्होंने छठ पर्व को देखते हुए तालाबों के आसपास भी बैरिकेडिंग कराने तथा पानी के गहरे स्थानों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। साथ ही गहराई के अनुसार दूरी का उल्लेख करते हुए चेतावनी बोर्ड लगवाने को कहा, जिससे श्रद्धालुओं को खतरनाक स्थानों की जानकारी मिल सके।
डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक घाट पर तैनात गोताखोरों के नाम और मोबाइल नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएं। गोताखोरों के साथ पुलिसकर्मियों और लेखपालों की ड्यूटी भी पहले से निर्धारित की जाए। उन्होंने रात्रि के समय सभी घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि अंधेरे के कारण कोई अप्रिय घटना न हो। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय रहते सुरक्षा इंतजाम पूरे करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments