HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: कर्मनाशा नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबकर मौत,...

गाजीपुर: कर्मनाशा नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबकर मौत, गांव में छाया मातम

गाजीपुर – दिलदारनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरी गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। गांव निवासी मोहम्मद सेराज खां के दो मासूम बेटे – अरमान (11 वर्ष) और रहमान (9 वर्ष) – दोपहर के समय गांव के पास बह रही कर्मनाशा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब छोटा भाई रहमान गहरे पानी में डूबने लगा, तो बड़ा भाई अरमान उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन वह खुद भी फंस गया और दोनों ही डूब गए। बच्चों को डूबता देख नदी किनारे मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जान जोखिम में डालकर दोनों को नदी से बाहर निकाला और तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था। मासूम बच्चों की मौत से गांव का हर व्यक्ति गमगीन हो गया। हर किसी की आंखें नम थीं और पूरा माहौल शोकाकुल हो गया।सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी और नायब तहसीलदार पंकज कुमार पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को शासन की ओर से हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments