गाजीपुर। थाना नोनहरा पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थनईपुर गांव निवासी मनोज कुमार सिंह (59) पुत्र स्व. राममूरत सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय गाजीपुर द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू और धारा 83 सीआरपीसी से संबंधित आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई। मनोज कुमार सिंह के खिलाफ मंजू सिंह बनाम मनोज कुमार सिंह मामले में वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र प्रताप यादव और उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।















