HomeUncategorizedसेवराई उपकेंद्र पर कर्मी कम, तीन फीडर एक लाइनमैन पर निर्भर

सेवराई उपकेंद्र पर कर्मी कम, तीन फीडर एक लाइनमैन पर निर्भर

गाजीपुर। सेवराई विद्युत उपकेंद्र पर कर्मियों की भारी कमी के चलते विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। मानक के अनुसार पर्याप्त निविदा कर्मी न होने से उपभोक्ताओं को आए दिन बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है।वर्तमान में सेवराई उपकेंद्र पर मात्र *एक लाइनमैन के भरोसे तीन-तीन फीडरों की आपूर्ति की जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, लाइन सप्लाई के लिए जहां चार कुशल एसएसओ और चार सहायकों की जरूरत है, वहीं फिलहाल केवल तीन कुशल एसएसओ ही काम संभाल रहे हैं।इसी तरह, तीन फीडरों पर सुचारू संचालन के लिए कुल तीन कुशल लाइनमैन और छह अकुशल लाइनमैनों की आवश्यकता बताई गई है,लेकिन तैनाती न होने से मरम्मत कार्यों में देरी आम बात बन गई है।ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी खराबी पर घंटों तक बिजली बहाल नहीं हो पाती, जिससे घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर असर पड़ता है।वहीं, विभागीय अधिकारी अनुमोदन न मिलने का हवाला देकर मामले को टाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिले के अन्य उपकेंद्रों की स्थिति भी इससे अलग नहीं है, लेकिन उच्चाधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।गौर करने वाली बात यह है कि सेवराई गांव जमानिया विधानसभा के विधायक ओमप्रकाश सिंह का गृह क्षेत्र भी है, फिर भी यहां की विद्युत व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। स्थानीय उपभोक्ता अब विभागीय लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments