
बाबा बागेश्वर धाम: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जुड़ी बड़ी खबर
बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि चर्चित संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दोस्त डकैत हैं। उनके दोस्तों के खिलाफ पुलिस ने बाकायदा डकैती का मामला दर्ज किया है। इससे पहले, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने सगे भाई की गुंडागर्दी के कारण चर्चा में आए थे।
क्या है मामला?
बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जुड़ा यह मामला मुंबई के ओशिवरा थाने का है। मिलेनियम कोर्ट सोसायटी में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय के घर पर धीरेंद्र शास्त्री के साथियों ने हमला किया था। आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री के दोस्तों ने महिला और बच्चों से मारपीट करने के बाद घर से सोने-चांदी के आभूषण और 80,000 रुपये की नगदी भी चुरा ली। पुलिस ने बागेश्वर धाम महाराष्ट्र सेवा समिति के अध्यक्ष अभिजीत गुलाबराव करंजुले और मयूटेश कुलकर्णी सहित 11 लोगों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज किया है।
घटना का विवरण
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 9 मई को रात 10 बजे, बागेश्वर धाम महाराष्ट्र सेवा समिति के अध्यक्ष अभिजीत गुलाबराव करंजुले अपने 11 साथियों के साथ ओशिवरा के मिलेनियम कोर्ट सोसायटी पहुंचे थे। नितिन उपाध्याय ने बताया कि अभिजीत करंजुले ने पहले उनसे मारपीट की, और जब उनकी पत्नी अर्चना और दो बच्चे उन्हें बचाने आए, तो उनके साथ भी मारपीट और अभद्रता की।
हमलावर मौके का फायदा उठाकर घर से 80,000 रुपये नकद और 4.35 लाख रुपये का सामान ले गए। पुलिस ने उस समय 11 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 147, 149, 452, 323, 504 और 427 के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन लूटपाट की धारा नहीं लगाई गई थी। नितिन उपाध्याय का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री की ऊंची पहुंच के चलते आरोपियों को बचाने का प्रयास किया गया। बाद में, पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखने के बाद आरोपियों के खिलाफ डकैती की धारा में मामला दर्ज किया गया।
धीरेंद्र शास्त्री और नितिन उपाध्याय का संबंध
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय ने कहा कि जब भी धीरेंद्र शास्त्री मुंबई आते थे, तो वे अपना वाहन उन्हें घूमने के लिए देते थे। पिछली बार जब धीरेंद्र शास्त्री मुंबई आए थे, तो उन्होंने शाहरूख खान और सलमान खान का बंगला देखने की इच्छा जाहिर की थी। नितिन उपाध्याय ने उन्हें फिल्म स्टार्स के बंगले और जुहू बीच भी घुमाया था।

VIKAS TRIPATHI
भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए “पर्दाफास न्यूज” चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।