HomeLocalगाजीपुर में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

गाजीपुर में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति, विभागों की सहभागिता तथा सहयोगी संस्थाओं के फीडबैक पर गहन चर्चा की गई।मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के शहरी, ग्रामीण एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए फॉगिंग व लार्वीसाइड दवाओं के छिड़काव को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विकास खंडों में उपलब्धियां कम हैं, वहां विशेष ध्यान देकर शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा की गई कार्यवाहियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ एवं पाथ संस्थाओं द्वारा किए गए सपोर्टिव मॉनीटरिंग फीडबैक को भी संज्ञान में लिया गया है।सीडीओ ने सभी विभागों को परस्पर समन्वय एवं तालमेल बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया, जिससे अभियान की प्रभावशीलता और बढ़ाई जा सके। साथ ही डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ व पाथ जैसी संस्थाओं से प्राप्त तकनीकी सहयोग का भी भरपूर लाभ उठाने की बात कही।बैठक में डॉ. जे.एन. सिंह (एसीएमओ), यूनिसेफ के बलवंत सिंह, पाथ के अरुण कुमार सहित पंचायती राज, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा, पशुपालन विभाग आदि के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments