HomeLocalरामलीला स्थल पर थानाध्यक्ष ने किया पैदल मार्च, आयोजकों को दिए निर्देश

रामलीला स्थल पर थानाध्यक्ष ने किया पैदल मार्च, आयोजकों को दिए निर्देश

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर गांव में सोमवार की देर शाम थानाध्यक्ष पन्ने लाल यादव ने पुलिस टीम के साथ रामलीला स्थल पर पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने रामलीला आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष ने कहा कि रामलीला कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। आयोजन में किसी भी तरह की अराजकता, उद्दंडता या अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अनुशासनहीनता दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए आयोजकों और स्थानीय लोगों का सहयोग जरूरी है। पुलिस टीम ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए लोगों को सतर्क रहने और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।

इस मौके पर उप निरीक्षक सुनील शुक्ला, चौकी प्रभारी संगम दुबे सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य रामलीला कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments