HomeLocalरबी बीजों की ऑनलाइन बुकिंग 30 सितंबर तक

रबी बीजों की ऑनलाइन बुकिंग 30 सितंबर तक

गाजीपुर। रबी फसलों की तैयारी को लेकर कृषि विभाग ने किसानों के लिए बीजों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान तोरिया, राई-सरसों, अलसी, चना, मटर, मसूर और गेहूं सहित विभिन्न रबी फसलों के प्रमाणित बीजों की बुकिंग ऑनलाइन करा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया दो जुलाई से शुरू होकर 30 सितंबर 2026 तक चलेगी।

विभाग के अनुसार जनपद के लिए रबी फसलों के बीजों का लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। इसमें गेहूं 18,510 कुंतल, जौ 373 कुंतल, तोरिया चार कुंतल, राई-सरसों 15 कुंतल, मटर 48 कुंतल, चना 1,140 कुंतल और मसूर 668 कुंतल शामिल हैं।

इसके अलावा किसानों को विभिन्न फसलों के मिनीकिट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। तोरिया के चार कुंतल, राई-सरसों के 73 कुंतल, मटर के 50 कुंतल, चना के 418 कुंतल और मसूर के 80 कुंतल मिनीकिट का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इन मिनीकिट का वितरण किसानों को निःशुल्क किया जाएगा।

जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण एवं बीज बुकिंग सुनिश्चित करें। समय से बुकिंग कराने पर किसानों को सरकारी योजनाओं और बीज अनुदान का लाभ मिल सकेगा। विभाग ने किसानों से अंतिम तिथि का इंतजार न करने की अपील की है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments