HomePARDAFHAAS BREAKINGवीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा में अनुचित साधन के प्रयोग पर चार...

वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा में अनुचित साधन के प्रयोग पर चार छात्र निष्कासित

गाजीपुर – वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं पीजी कॉलेज, गाजीपुर में तीन दिसंबर से सुचारू रूप से आयोजित की जा रही हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य की परीक्षाएं तीन पाली में आयोजित हो रही हैं।

परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़े गए चार छात्रों को निष्कासित कर दिया गया। यह कार्रवाई कॉलेज के आंतरिक उड़ाका दल द्वारा नियमों का पालन करते हुए की गई।

प्राचार्य पाण्डेय ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए कक्षों में किए गए इंतजाम और सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान गेट पर ही छात्रों की गहन जांच की जा रही है और अनुचित साधन का उपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान प्राचार्य के साथ प्रो. एस.एन. सिंह, डॉ. श्रवण कुमार शुक्ला, डॉ. आबिद अंसारी, डॉ. अविनाश राय, डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव, और डॉ. हरेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। प्राचार्य ने विश्वास दिलाया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भविष्य में भी पूर्ण सुचिता और मानकों के अनुरूप आयोजित की जाएंगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments