HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्त पृथ्वी का लिया गया...

गाजीपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्त पृथ्वी का लिया गया संकल्प

गाजीपुर – कृषि विज्ञान केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन जिला गंगा समिति एवं सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा किया गया। इस वर्ष की थीम “एंडिंग प्लास्टिक ग्लोबली” रही। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता में क्षरण और प्रदूषण को बढ़ावा देता है। हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।

नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने पर्यावरण के पांच तत्वों – पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश – के संतुलन की आवश्यकता पर बल दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने गंगा दशहरा और पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। अंत में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” थीम के अंतर्गत अतिथियों ने आम और महोगनी के पौधे लगाए। कार्यक्रम का सफल संचालन नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments