HomePoliticsCM योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर गाजीपुर में फल वितरण और केक...

CM योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर गाजीपुर में फल वितरण और केक काटकर दी गई शुभकामनाएं

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि प्रदीप पाठक और युवा भाजपा नेता हिमांशु सिंह के नेतृत्व में महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में सभी वार्डों में फल वितरण किया गया। इसके अलावा भाजपा पर केक काटकर मुख्यमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।इस अवसर पर भाजपा नेता हिमांशु सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक देव पुरुष हैं,

जिन्होंने प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद अपराधियों पर कड़ा प्रहार कर प्रदेश को भयमुक्त बनाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जन्मदिवस पूरे प्रदेश के लिए गर्व और उत्साह का अवसर है, क्योंकि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल साकेत जी, विनोद सिंह टनटन, विकास राय, बृजेश सिंह, गुरु पांडेय, अभिनव जायसवाल सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। आयोजन में सामाजिक सौहार्द, सेवा और संगठन की भावना झलकती रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments