Thursday, June 25, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGदहेज उत्पीड़न में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति-सास-ससुर गिरफ्तार

दहेज उत्पीड़न में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति-सास-ससुर गिरफ्तार

गाज़ीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार सुबह बिरनो गांव निवासी पिंकी कुमारी (27) पत्नी अशोक राम का शव घर में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

मृतका के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि पिंकी की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी और उसका एक आठ माह का पुत्र भी है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे तथा मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित और मारपीट करते थे। पिता का आरोप है कि मंगलवार को भी मारपीट के दौरान उसकी हत्या कर दी गई।

इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बिरनो थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों में पति अशोक राम, सास लाल देवी और ससुर उमा राम को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button